Sawan Somwar 2023: व्रत रखने वाले इन बातों का जरूर रखें ध्यान


By Sahil30, Jun 2023 05:46 PMnaidunia.com

सावन का महीना

सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ ही श्रद्धालु हर सोमवार व्रत भी करते हैं।

सोमवार का व्रत

व्रत करते समय कुछ लोगों को बीमार होने का डर रहता है। आज आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अच्छे से व्रत कर पाएंगे।

सिर दर्द से बचें

सिर दर्द से बचने के लिए आपको दिन की शुरुआत में हाइड्रेट रहना होगा। इसके लिए आप नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ जैसी पीने की चीजों का सेवन कर सकते हैं।

ऊर्जा बढ़ाने वाले फल

व्रत के दौरान कम से कम खाना खाया जाता है। ऐसे में आपको ज्यादा ऊर्जा देने वाले फल ही खाने चाहिए। इसके लिए आप केला खा सकते हैं।

मसालों का करें परहेज

उपवास के समय वैसे भी मसाले युक्त भोजन नहीं खाना चाहिए। पाचन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आप कम मात्रा में खानपान की चीजों का सेवन करें।

तनाव से बचें

व्रत करने से तनाव की परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए।

उपवास वाला खाना

व्रत के दौरान आप किस तरह का खाना खाते हैं। यह काफी जरूरी बात है। इसके लिए आपको व्रत वाला खाना ही खाना चाहिए।

दही को करें शामिल

दोपहर के समय फल के साथ दही को भी खाया जा सकता है। दही खाने से आपका पेट ठंडा रहेगा और पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करेगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन जीवों के घर में आते ही खत्म हो जाती है पैसों की तंगी