तकिए के पास ये चीजें रखने से जीवनभर रहेंगे गरीब


By Ayushi Singh26, Jun 2024 01:30 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हर एक वस्तु की अपनी ऊर्जा होती है। कहीं न कहीं इसका प्रभाव घर के सदस्यों पर भी देखने को मिलता है। कुछ चीजों का गलत इस्‍तेमाल करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि तकिए के नीचे या आस-पास क्या नहीं रखना चाहिए-

पैसे

दरअसल, धन रखने के लिए एक सही स्थान होना चाहिए। अपने पैसों को तकिए के नीचे दबाना सही नहीं है। ऐसे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।

चाबियां

तकिए के नीचे चाबियां रखने से सुरक्षा महसूस होती है, लेकिन ऐसा करना बिल्‍कुल भी सही नहीं है। ऐसा करने से परिवार में आर्थिक संकट आ सकता है।

घड़ी

तकिए के नीचे घड़ी रखकर सोने से उसकी आवाज से नींद खराब हो सकती है। साथ ही, इससे निकलने वाली इलेक्ट्रो मैग्नेटिक तरंगें दिमाग और हृदय पर बुरा प्रभाव भी डालती हैं।

किताबें

कई लोग पढ़ते-पढ़ते किताब को अपने तकिए के नीचे रख देते हैं। ऐसा करने से कई तरह की समस्याओं को निमंत्रण देते हैं और पाप का भागीदार बनते हैं।

आभूषण

अक्सर लोग गहनों को तकिए के नीचे रखकर सोते हैं। ऐसा करने से जंजीर की तरह जीवन में बंध जाते हैं और अशुभता आने लगती है।

पानी का गिलास

अधिकतर लोगों की आदत होती है, वह अपने तकिए के पास पानी का गिलास रख लेते हैं। लेकिन, इससे जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और किसी काम में ध्यान लगाने में समस्या आती है।

जूते-चप्पल

वास्तु शास्त्र के अनुसार तकिए के पास जूते-चप्पल रखने से सीधे स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इन चीजों को तकिए के नीचे या पास में भूलकर भी न रखें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

क्रोध को शांत करने का शक्तिशाली मंत्र