इस तेल से पत्नी के सिर की करेंगे मसाज, राहु होगा मजबूत


By Sahil24, Jun 2024 04:51 PMnaidunia.com

राहु ग्रह के उपाय

कुंडली में राहु खराब होने से आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य बिगड़ना, वाणी का कठोर होना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पत्नी के सिर की मसाज करें

राहु को मजबूत बनाने के लिए पुरुष को पत्नी के सिर की मालिश करनी चाहिए। ऐसा नियमित तौर पर करने से कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत होती है।

नारियल तेल का करें इस्तेमाल

पत्नी के बालों की मसाज करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इससे राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है।

करियर में मिलेगी सफलता

पत्नी के सिर की मालिश करने से करियर में सफलता मिलती है। इसके अलावा, ऑफिस में आपके काम की तारीफ भी हो सकती है।

घर में आएगी खुशियां

इस उपाय को अपनाने से पति-पत्नी के रिश्ते की मजबूती बढ़ती है। इसके साथ ही, परिवार में भी खुशियों का माहौल बना रहता है।

संपत्ति में होगी बढ़ोतरी

कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति की संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा, आय में वृद्धि होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

कुंडली में राहु होगा मजबूत

पत्नी के सिर की नारियल तेल से मालिश करने का सबसे बड़ा लाभ मिलता है कि राहु मजबूत होता है। अगर खराब राहु सही हो जाता है तो जिंदगी में चल रही ज्यादातर समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि करना संभव नहीं है।

यहां हमने जाना कि राहु को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

यात्रा पर जाने से पहले देखें दिशाशूल, नहीं होगा कोई कष्‍ट