अगले 4 महीने चातुर्मास में न करें ये 6 गलतियां,


By Ayushi Singh22, Jun 2024 04:00 PMnaidunia.com

चातुर्मास का आरंभ 17 जुलाई से हो रहा है, जिसका समापन 12 नवंबर, 2024 को होगा। इन चार महीनो में भगवान विष्णु निद्रा में चले जाते हैं और भगवान शिव सृष्टि का संचालन देखते हैं। आइए जानते हैं कि इन 4 महीनों में क्या नहीं करना चाहिए-

चातुर्मास की अवधि

चातुर्मास की अवधि 4 महीने की होती है। इनमें श्रावण, भाद्रपद, अश्विन और कार्तिक महीने शामिल हैं। इन दिनों किसी प्रकार की गलती नहीं करनी चाहिए।

नहीं होते मांगलिक कार्य

चातुर्मास में किसी प्रकार को कोई-भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इसके अलावा, किसी प्रकार के नए कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।

ना करें यात्रा

चातुर्मास के दिनों में किसी प्रकार की यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर बहुत जरुरी है, तो दिशा शूल के नियमों को ध्यान में रखकर ही किसी यात्रा पर जाएं।

ना करें जीव पर अत्याचार

इस दौरान सभी के साथ प्रेमपूर्ण बने रहने की कोशिश करें। इन दिनों जीव पर अत्याचार ना करें। ऐसे करने वालों को भगवान की तरफ से दंड मिल सकता है।

कपड़ों के रंगों का ध्यान

चातुर्मास के दिनों में पूजा-पाठ करते समय कपड़ों के रंगो का विशेष ध्यान रखें। काले रंग के वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है। लाल-पीले रंग के वस्त्रों को शुभ माना जाता है। इसलिए इन रंग के कपड़ो में पूजा करें।

ना खाएं पत्तेदार सब्जियां

चातुर्मास में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे-मेथी,पालक और मूली आदि सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। सावन में बारिश शुरु हो जाती है, जिससे वातावरण अशुद्ध हो जाता है।

ना करें इन चीजों को सेवन

चातुर्मास में मांस, मछली, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करें।

चातुर्मास में भूलकर भी इन 6 गलतियां को न करें । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

किचन में इन चीजों को रखने से आती है गरीबी