दूसरों की ये चीजें न करें इस्‍तेमाल, आती है कंगाली


By Ayushi Singh18, Jun 2024 12:12 PMnaidunia.com

घर और कार्यस्थल में सामान कहां रखें? इसके बारे में वास्तु शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। वहीं दूसरी ओर, इस बात का भी जिक्र किया गया है कि दूसरों के सामान का इस्तेमाल मांगकर नहीं करना चाहिए।

दूसरों का सामान न लें

किसी का सामान लिया है, तो उसे तुरंत वापस कर देना चाहिए। ऐसा नहीं करने से आर्थिक नुकसान होता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं, जो मांगकर इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए-

दूसरों की घड़ी

किसी दूसरे व्यक्ति की घड़ी को नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि घड़ी को व्यक्ति के जीवन के साथ जोड़कर देखा जाता है।

दूसरों के कपड़े

किसी के कपड़े पहनने से बुरा समय आने लगता है। इसलिए दूसरों के कपड़े मांगकर पहनने से बचना चाहिए।

दूसरों का गिफ्ट

अगर आपको कोई गिफ्ट मिलता है, तो किसी दूसरे व्यक्ति को न दें। वह आप खुद इस्‍तेमाल करें। इससे भी नुकसान होता है।

लकी चीज

आपकी कोई लकी चीज है, तो वह किसी को न दें। इससे आपका गुड लक उसके पास चला जाता है।

दूसरों का बिस्‍तर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप किसी दूसरे के बिस्तर पर सोते हैं, तो इससे वास्तु होता है। साथ ही, आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

नकारात्मक ऊर्जा

अगर आप दूसरों की चीजों का इस्‍तेमाल करते हैं, तो उनकी नकारात्मक ऊर्जा आप तक पहुंच जाती है।

दूसरो की ये चीजें मांगकर इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से क्या होता है?