किचन की इस दिशा में लगाएं मां अन्नपूर्णा की तस्वीर, भरे रहेंगे भंडार


By Sahil19, Jun 2024 08:16 PMnaidunia.com

मां अन्नपूर्णा की तस्वीर

किचन में माता लक्ष्मी की सहायक देवी मां अन्नपूर्णा का वास होता है। रसोई में उनकी तस्वीर को लगाने का भी खास महत्व माना जाता है।

किचन में कहां लगाएं?

वास्तु शास्त्र में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर को लगाने की सही दिशा बताई गई है। अगर आप गलत जगह पर उनकी मूर्ति स्थापित करेंगे तो अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

आग्नेय कोण है शुभ

दक्षिण-पूर्व दिशा को आग्नेय कोण कहा जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, किचन की इसी दिशा में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगानी चाहिए।

अन्न के भरे रहेंगे भंडार

अगर आप आग्नेय कोण में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर स्थापित करेंगे तो घर में अन्न के भंडार भरे रहेंगे। घर में पैसों की बरकत भी बनी रहेगी।

रोजाना भोग लगाएं

मां अन्नपूर्णा की तस्वीर को रोजाना भोग भी लगाएं। इसके लिए किचन में बनने वाले केवल सात्विक भोजन का ही इस्तेमाल करें।

घर में रहेगी खुशहाली

वास्तु शास्त्र में कहा जाता है कि किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से घर में खुशहाली का माहौल रहता है। इतना ही नहीं, भोजन में पवित्रता भी बनी रहती है।

अन्न के भंडार भरने का उपाय

किचन में कभी अन्न का भंडार समाप्त न हो तो इसके लिए पहली रोटी गाय को खिलाएं। वहीं, दूसरी रोटी कुत्ते के लिए रखें और तीसरी रोटी कौए के लिए निकालें।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी सत्यता को लेकर कोई दावा हमारी तरफ से नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि किचन की किस दिशा में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर से जादू टोना कैसे दूर करें?