हर सपने के पीछे कोई न कोई महत्वपूर्ण संकेत छिपा होता है। कुछ सपने शुभ संकेत देते हैं तो कुछ अशुभ घटनाओं की ओर इशारा करते हैं।
अगर आप सपने में खुद को बैंक में पैसा जमा कराते हुए देखें तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको कहीं न कहीं से धन प्राप्त होने वाला है।
सपने में किसी से भी, कहीं से भी पैसा मिलते हुए दिखाई देना अच्छे भविष्य की ओर इशारा करता है। इसका अर्थ है कि बुरे दिनों की समाप्ति होने वाली है।
सपने में बहुत सारे सिक्के दिखाई देना अच्छा नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ऐसा दिखाई देने से आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
सपने में पैसा खोना काफी अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसे सपने का अर्थ होता है कि आपको धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है।
व्यक्ति को कई बार सपने में दिखाई देता है कि उसे कहीं से गड़ा हुआ धन मिलता है तो अर्थ है कि अचानक कहीं से धन लाभ होगा।