पितृ पक्ष में पितरों से जुड़े सपने कुछ संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र में पितरों की अलग-अलग स्थिति का अर्थ विस्तार से बताया गया है।
रात को सपने में पितृ आते हैं तो इसका मतलब निकलता है कि वह आपको अपना आशीर्वाद या कोई खास संदेश देना चाहते हैं।
सपने में पितरों का फोटो नजर आना शुभ नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा सपना देखने वालों को घर में पितरों की शांति के लिए पूजा करवानी चाहिए।
सपने में पितृ परेशान या उदास अवस्था में नजर आ रहे हैं तो यह पितृ दोष का संकेत हो सकता है। इसका निवारण करने के लिए कुछ उपाय जरूर अपना लें।
सपने में पितरों का रोना भी शुभ नहीं माना जाता है। इससे पता चलता है कि आपको पितरों की पूजा या तर्पण करने की जरूरत है।
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में पितरों का खुश नजर आना शुभ संकेत होता है। इससे पता चलता है कि पितृ आपकी पूजा से खुश हैं।
सपने में पितृ आपको कोई वस्तु दे रहे हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इससे पता चलता है कि आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।
यहां हमने जाना कि पितरों से जुड़े सपनों का क्या अर्थ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ