इंदिरा एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए?


By Ayushi Singh23, Sep 2024 10:38 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और सारी मनोकामना भी पूर्ण होती है। आइए जानते हैं कि इंदिरा एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए-

अन्न का दान

इंदिरा एकादशी पर अन्न का दान करने से पितृ दोष दूर होता है। इससे पितरों आत्मा को शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कपड़ों का दान

इस दिन कपड़ों का दान करने से इंसान को जीवन में दरिद्रता का सामना नहीं करना पडेगा। साथ ही, जीवन में चल रही सारी समस्याएं भी दूर होगी।

तिल का दान

इंदिरा एकादशी पर तिल का दान करके पितरों का तर्पण किया जाता है। इससे पितरों को शांति मिलती है और उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है।

जौ का दान

इस दिन जौ का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

तुलसी के पौधे का दान

इस दिन तुलसी के पौधे का दान करना मंगलकारी माना जाता है। इससे पितरों की आत्माएं तृप्त होती हैं और जीवन के सारे पाप भी नष्ट हो जाते हैं।

कामधेनु गाय की प्रतिमा

इंदिरा एकादशी पर कामधेनु गाय की प्रतिमा का दान करना शुभ माना जाता है। इससे घर में समृद्धि बनी रहती है और पितरों की आत्माएं तृप्त होती हैं।

इंदिरा एकादशी पर इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

Astrology: पति-पत्नी में अक्सर होते हैं झगड़े? कुंडली में होंगे ये योग