सपने में इन चीजों को देखने से शनि देव की मिलती है भरपूर कृपा


By Ayushi Singh22, Jul 2024 07:10 PMnaidunia.com

अक्सर लोग शनिदेव का नाम सुनते ही डरने लगते हैं, लेकिन शनिदेव ज्यादा कृपा बरसाने वाले ग्रह है। शनिदेव इंसान को उनके कर्म के हिसाब से फल देते हैं और जीवन में सही राह पर है, तो शनि की दृष्टि हमेशा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि सपने में किन चीजों को देखने से शनि देव की मिलती है भरपूर कृपा

सपने में कुत्ता देखना

अगर सपने में कुत्ते को देखते हैं, तो यह कोई शुभ संकेत  मिलता है। इससे जीवन में सुख-शांति आती है और पहले के समय में जो अच्छे काम किए है, उसके शुभ परिणाम भी मिलते हैं।

सपने में भोलेनाथ को देखना

सपने में भगवान शिव को देखते है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सपने में भोलेनाथ का किसी भी रूप में दिखना जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

सपने में कौआ को देखना

अगर सपने में कौए को देखते है, तो शनिदेव आपसे प्रसन्न है। जीवन में आर्थिक लाभ हो सकता है और कोई बड़ी ख्वाहिश भी पूरी हो सकती है। इसके साथ ही, जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है।

सपने में शनिदेव को देखना

अगर सपने में शनिदेव को देखते हैं, तो करियर में कोई बदलाव हो सकता है। करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और मनचाहा जगह पर ट्रांसफर के योग बनते हैं।

सपने में शनिदेव दें आशीर्वाद

अगर सपने में शनिदेव आशीर्वाद देते हैं, तो जीवन में बिगड़े हालात में सुधार हो सकता है। जीवन में जो भी परेशानी थी वह भी दूर हो सकती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

सपने में शनिदेव का मंदिर देखना

सपने में शनिदेव का मंदिर देखते हैं,तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना देखने पर जीवन में खुशहाली आती है। इस सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में शनिदेव आप पर अपनी कृपा बरसाने वाले हैं।

इन चीजों को सपने में देखने से शनि देव की भरपूर कृपा मिलती है । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सावन के पहले सोमवार पर चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, शिव जी का खुलेगा खजाना