अक्सर लोग रात में सोते समय सपने देखते हैं। कोई खुली आंखों से सपना देखता है और कोई बंद करके। इनमें से कुछ सपने सच होते हैं और कुछ के लिए मेहनत करनी पड़ती है। आइए जानते हैं कि किस तरह के सपने पूरे होते हैं-
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, रात के चार प्रहर होते हैं। प्रथम प्रहर का नाम प्रदोष , दूसरे प्रहर का नाम निशीथ, तीसरा प्रहर का नाम त्रियामा और चौथा प्रहर का नाम उषा। इनमें देखें गए सपने एक महीने में पूरे होते हैं।
अगर सपने में बारिश होते हुए देखते हैं तो इससे जीवन में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई मनोकामना जल्दी पूरी हो सकती है। साथ ही, धन लाभ भी हो सकता है।
सपने में गुलाब देखते हैं तो इससे मन की इच्छा पूरी हो सकती है। कहीं आपका धन फंसा हुआ है तो वह जल्दी मिल सकता है और धन लाभ की संभावना ओर बढ़ जाती है।
अगर गहरे पानी का सपना आता है, तो जीवन में सर्तक होने की जरूरत है। इससे आने वाले दिनों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अगर सपने में सांप देखा है तो यह शुभ माना जाता है , लेकिन काले सांप का देखना अशुभ माना जाता है। अगर सपने में काला सांप आपको काटता है तो भविष्य में कोई बीमारी हो सकती है।
अगर सपने में खुद को गिरते हुए देखते हैं तो किसी काम में सफलता प्राप्त नहीं होगी और इससे आत्मविश्वास भी कम होता है।
ऐसे सपने देखने से पूरे हो जाते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM