बढ़ती उम्र के साथ लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती है। ऐसे में आंखो को हेल्दी रखना जरूर हो जाता है।
अगर आप चाहते है कि बढ़ती उम्र के साथ भी आंख हेल्दी रहे, तो डाइट में इन 3 ड्रिंक्स को जरूर शामिल करें।
आंखों के लिए संतरे का जूस फायदेमंद माना जाता है। इसको पीने से मोतियाबिंद के पैदा होने का खतरा कम होता है।
संतरे का जूस आंखों के लिए इसलिए फायदेमंद होते है क्योंकि इसमें विटामिन सी की मात्रा भरपूर पाया जाता है।
आंखों को हेल्दी बनाएं रखने के लिए आप पालक का जूस भी डाइट में शामिल कर सकते है। पालक का जूस भी आंखों के लिए रामबाण होता है।
पालक के जूस में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आंखों के लिए किसी दवा से कम नहीं होता है। पालक का जूस आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम भी करता है।
नारियल पानी पीना केवल सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आंखों के लिए भी लाभकारी होता है। नारियल पानी भी आंखों की समस्याओं को कम करता है।
आंखों के लिए नारियल का पानी इसलिए फायदेमंद होता है क्योंकि उसमें विटामिन सी और मिनरल्स पाया जाता है।
आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए इन 3 ड्रिंक्स को जरूर पिएं। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ