खाली पेट पिएं जौ का पानी, शरीर की सारी गंदगी होगी साफ


By Sahil04, Sep 2024 03:28 PMnaidunia.com

जौ का पानी पिएं

सेहतमंद रहने के लिए आप सुबह के समय जौ का पानी पी सकते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इससे बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

खाली पेट पिएं

जौ का पानी सुबह खाली पेट पिएं। इसका सेवन करने से पहले किसी भी ड्रिंक को पीने की भूल न करें। वरना उल्टी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

पेट की गंदगी होगी साफ

सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से पेट की गंदगी साफ हो सकती है। इसके अलावा, ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलेगी।

जौ का पानी बनाने की विधि

इस ड्रिंक को बनाने के लिए जौ को पानी में डालकर 10 से 15 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद पानी को छान लें। फिर ठंडा होने के बाद जौ का पानी पी लें।

पाचन में होगा सुधार

जौ का पानी पीने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि इससे पाचन में सुधार होता है। पाचन तंत्र सही से काम करेगा तो पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

जौ का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए सुबह के समय जौ का पानी पीना शुरू कर दें।

वजन घटाने में मिलेगी मदद

वेट लॉस जर्नी के दौरान भी जौ का पानी पीने की सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह ड्रिंक मेटाबॉलिज्म तेज करती है।

त्वचा पर आएगा निखार

जौ का पानी पीने से त्वचा पर निखार आता है। यह ड्रिंक उन लोगों के लिए फायदेमंद होती है, जिन्हें त्वचा से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

यहां हमने जाना कि जौ का पानी पीने से सेहत को क्या लाभ मिलते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हरी मिर्च ज्यादा खाने के नुकसान