लू लगने पर क्या करें?


By Arbaaj27, Apr 2025 01:04 PMnaidunia.com

गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग लू के शिकार होते हैं। लू गर्म हवाओं के कारण लगती है। आइए जानते हैं कि लू लगने पर क्या करें?

लू लगने पर क्या करें?

लू लगने के बाद उसका उपचार करना चाहिए। हेल्दी चीजों और लाइफस्टाइल को अपनाने से लू की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

हल्के कपड़े पहने

लू लगने पर ज्यादा और भारी कपड़े नहीं पहनने चाहिए। लू वाले व्यक्ति को हल्के रंग और हल्के वजन वाले कपड़े पहनने चाहिए, ताकि शरीर का तापमान कम हो सके।

पानी से शरीर पोछे

लू लगने पर व्यक्ति का शरीर ठंडे या नॉर्मल पानी से पोछना चाहिए। तौलिया को भिगोकर शरीर को पोछे, ताकि तापमान कम हो जाए।

ठंडा पानी पिएं

लू की समस्या को कम करने के लिए ठंडा पानी पीना चाहिए। लेकिन बाहर से घर में पाने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पिएं।

छाछ पिएं

लू लगने पर डाइट में छाछ को शामिल करें। छाछ स्वादिष्ट और शरीर को ठंडा रखता है, जिससे लू की समस्या दूर हो सकती है।

लू से बचाव के टिप्स

लू से बचने के लिए धूप में कम से कम बाहर निकलें, ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें। साथ ही, फलों का सेवन करें।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Liver को साफ करने के लिए क्या पीना चाहिए?