मेथी का पानी कई समस्याओं में फायदेमंद होता है, लेकिन इसमें 1 चीज को मिलाकर पीने से पेट की चर्बी आसानी से पिघल सकती है।
अनहेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोगों के पेट पर चर्बी जम रही है, तो सेहत के लिए ठीक नहीं होता है।
आमतौर पर पेट की चर्बी या मोटापे से छुटकारा पाने के लिए लोग मेथी के दाने का पानी पीते हैं। यह उपाय काफी कारगर होता है। लेकिन इसमें कई चीजों को और मिलाकर भी पिया जा सकता है।
अगर आप पेट की चर्बी पिघलना चाहते हैं, तो मेथी के पानी में पानी नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। नींबू का रस भी चर्बी कम करने में मददगार होता है।
रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी का दाना डालकर भीगो दें। इस पानी को कम से कम 4-5 घंटे के लिए भीगोएं।
सुबह उठने के पानी मेथी के पानी को छान लें। अब उस पानी में आधा चम्मच नींबू का रस निचोड़कर डाल दें। इस तरह से पानी तैयार करें और खाली पेट पिएं।
मेथी और नींबू का पानी पीने से पेट की चर्बी पिघलने लगती है, लेकिन इसका असर दिखाई देने में हफ्ते या 2 हफ्ता लग सकता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ