नारियल तेल में 1 चीज मिलाकर चेहरे पर लगाएं, दूर से ही चमकेगी त्‍वचा


By Arbaaj13, Feb 2025 03:40 PMnaidunia.com

नारियल तेल बालों के साथ ही चेहरे पर भी लगाया जाता है। इस तेल को लगाने से चेहरे की त्वचा चमकने लगती है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या मिलाकर लगाना चाहिए?

नारियल तेल और हल्दी

अगर आप चेहरे की चमक बढ़ाना चाहते हैं, तो नारियल तेल में हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। आइए इसे लगाने के फायदे और तरीका जानते है।

ऐसे बनाएं मिश्रण

इसका मिश्रण बनाने के लिए हथेली पर नारियल का तेल रखें और उसमें चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाएं। दोनों को हाथों की मदद से मिक्स कर लें और चेहरे पर लगाएं।

15 मिनट तक लगा रहने दें मिश्रण

बेहतर परिणाम के लिए नारियल तेल और हल्दी का मिश्रण चेहरे पर लगभग 15 मिनट तक लगा रहने दें। 15 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से मलकर धोएं।

मॉइस्चराइजर लगाएं

पानी से चेहरा धोने के बाद तौलिया से मुंह साफ करें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं। इस तरीके से इस मिश्रण का इस्तेमाल करना है।

चमक उठेगा चेहरा

नारियल तेल और हल्दी के पाउडर का मिश्रण चेहरे पर लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरे की चमक बढ़ाने लगेगी। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार से ज्यादा न करें।

त्वचा बनेगी मुलायम

इस मिश्रण को लगाने से केवल चेहरे ग्लोइंग ही नहीं बनता है बल्कि आपकी स्किन मुलायम भी होने लगती है। साथ ही, झुर्रियां कम होती है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Overthinking की आदत छोड़ने के लिए क्या करें?