ब्लड प्रेशर का हाई होना काफी नुकसानदायक माना जाता है। हाई बीपी होने से दिल के दौरे की अधिक संभावना होती है। इसलिए, इसको कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है। आइए जानते है कि बीपी कंट्रोल के लिए कौन सी सब्जी का जूस पीना चाहिए।
हरी सब्जियों का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर इसका जूस बनाकर पिएं, तो भी लाभ मिलते है। 1 हरी सब्जी का जूस ब्लड प्रेशर में फायदेमंद होता है।
इस हरी सब्जी का नाम लौकी है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है उनको इस सब्जी का जूस पीना चाहिए। इसका जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
लौकी के जूस में विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन और फाइबर पाया जाता हैं। इसके साथ ही, इसमें कैलोरी और फैट भी कम होता है।
किसी भी चीज का सेवन सही समय पर करने से ही उसका फायदा मिलता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को लौकी का जूस खाली पेट पीना चाहिए।
जूस बनाने के लिए लौकी, 2 आंवला, पुदीने की पत्तियां, आधा चम्मच जीरा, आधा नींबू का रस मिक्सी में डालकर जूस बनाएं।
लौकी का जूस रोज सुबह ताजा बनाकर पिएं। रोजाना सुबह खाली पेट 1 गिलास लौकी का जूस पिएं। इस जूस को पीने से बीपी कंट्रोल में रहता है।
लौकी का जूस ब्लड प्रेशर में कारगर साबित होता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ