हल्दी वाले दूध में मिलाएं काली मिर्च, सेहत को कई फायदे


By Shailendra Kumar20, Mar 2023 04:40 PMnaidunia.com

पोषक तत्वों से भरपूर

दूध में कैल्शियम प्रोटीन, विटामिन b2, b12, विटामिन डी, जिंक, पोटेशियम, फॉस्फोरस और कई जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं।

काली मिर्च और हल्दी

दूध में हल्दी और काली मिर्च मिलाने ये सेहत के लिए और भी फायदेमंद बन जाता है। आईये जानते हैं इसके फायदे

कंट्रोल होगा वजन

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन वजन को कम करने में मददगार होते हैं। काली मिर्च करक्यूमिन का प्रभाव भी बढ़ा देता है।

पाचन में सुधार

करक्यूमिन में डाइजेस्टिव गुण पाए जाते हैं और पेपरिन, पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम की एक्टिविटी को बढ़ाता है। इससे भोजन जल्द पचता है।

डायबिटीज में लाभ

डायबिटीज में भी हल्दी और काली मिर्च वाला दूध फायदेमंद है। ये शुगर नियंत्रित कर, डायबिटीज के जोखिम को कम करता है।

दिल के लिए लाभदायक

हल्दी वाला दूध, खून को साफ करने का काम करता है और काली मिर्च इसका असर दोगुना कर देता है। इससे बीपी की समस्या दूर होती है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

काली मिर्च और हल्दी वाले दूध पीने से मस्तिष्क का दबाव कम होता है और आपको स्ट्रेस से राहत मिलती है।

मजबूत होगी इम्युनिटी

दूध में हल्दी और काली मिर्च डालकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से बचाता है।

बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये कारगर टिप्स