कच्चा केला सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। खास तौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक है।
कच्चे केले के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्ट भी कम होता है।
हरा या कच्चा केला स्टार्च से भरपूर होता है। यह डायबिटीज के मरीजों में घुलनशील फाइबर की तरह काम करता है।
कच्चे केले में पोटेशियम, विटामिंस, मैग्नीशियम, कॉपर पाया जाता है। मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी ये लाभदायक है।
कच्चे केले में प्रीबायोटिक इफेक्ट भी होते हैं। इसके सेवन से आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने और उन्हें हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
कच्चा केला खाने से शॉर्ट चेन फैटी एसिड के प्रोडक्शन को बढ़ाया जा सकता ह। ये डाइजेशन के लिए काफी जरूरी होता है।
इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर के लेवल को भी कंट्रोल रखता है। जिससे हार्ट को काफी फायदा होता है।
कच्चे केले में मौजूद पोटेशियम किडनी फंक्शन के लिए लाभदायक होता है। इससे कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।