रोज खाली पेट पिएं प्याज का रस, तेजी से कंट्रोल होगा बीपी


By Sahil16, Feb 2024 06:30 PMnaidunia.com

खाली पेट क्या पिएं?

रोजाना खाली पेट कुछ हेल्दी जूस पीने का फायदा होता है। आज एक ऐसी ही जूस की बात कर रहे हैं, जिसका सेवन करने से शरीर को कई रोगों से बचाया जा सकता है।

प्याज का करें सेवन

गर्मी और सर्दी के सीजन में भी प्याज आसानी से उपलब्ध होता है। इसका पानी पीने से ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

प्याज का रस

सुबह के समय खाली पेट प्याज का रस यानी जूस पिएं। इस सब्जी के जूस का सेवन करने से बढ़े हुए बीपी को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है।

सेहत के लिए फायदेमंद

प्याज एक ऐसी सब्जी है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। प्याज का जूस पीना ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभकारी होता है।

बीपी होगा कंट्रोल

यदि आप नियमित सुबह के समय एक गिलास प्याज का जूस पीते हैं तो आपका बीपी कंट्रोल हो जाएगा। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्याज के पोषक तत्व ऐसा करने में आपकी मदद करते हैं।

डायबिटीज की समस्या होगी कंट्रोल

ब्लड प्रेशर के अलावा डायबिटीज को कंट्रोल करने का काम भी प्याज का जूस करता है। बशर्ते इसका रोजाना खाली पेट आपको सेवन करना होगा।

इंफेक्शन से बचाने में मददगार

बदलते मौसम के समय में इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए प्याज के रस को अपनी डाइट का हिस्सा बना लें।

बालों के लिए भी है फायदेमंद

प्याज का रस बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका जूस पीने के अलावा हेयर मास्क तैयार करके भी आप स्कैल्प पर अप्लाई कर सकते हैं।

खाली पेट प्याज का रस पीना सेहत के लिए फायदेमंंद होता है। ऐसी ही हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 6 आदतों से रहेंगे आप 60 की उम्र में जवान