रात में खाएं ये 1 चीज, बिस्‍तर पर लेटते ही आएगी गहरी नींद


By Ram Janam Chauhan22, Apr 2025 03:41 PMnaidunia.com

दिनभर काम करने के बाद रात में नींद ना आने की समस्या आज-कल सामान्य है। ऐसे में बिस्तर पर लेटने से पहले इस चीज का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

आती है गहरी नींद

अगर आप रात में सोने से पहले इस चीज का सेवन करते हैं, तो आपको गहरी और अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है।

शतावरी के फायदे

शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका सेवन करने से मन और दिमाग शांत होता है। जिसके वजह से बेहतर नींद आती है।

बढ़ती है इम्यूनिटी

रोजाना शतावरी का सेवन करने पर शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

कैसे आती है गहरी नींद?

शतावरी में मैग्नीशियम और पोटेशियम होते हैं, जो दिमाग की कोशिकाओं को शांत करते हैं। जिसके कारण हमें गहरी नींद आती है।

कैसे करें शतावरी सेवन

शतावरी का सेवन करने के लिए रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में शतावरी पाउडर डालकर पिएं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको शतावरी से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

देसी जूस से गर्मियों में रहेंगे कूल-कूल