इन बीमारियों के खतरे को कम करता है पालक का जूस


By Sahil10, Jul 2023 01:44 PMnaidunia.com

पालक

हरी सब्जियों में पालक को शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर जैसे तत्व होते हैं।

पालक का जूस

पालक का जूस आपके शरीर को कई तरह के फायदे देने के साथ ही कुछ बीमारियों से राहत भी दिलाता है। आइए जान लेते हैं कि पालक का जूस पीने के क्या फायदे आपको मिल सकते हैं।

ड्राई स्किन

अगर आप अपनी ड्राई स्किन से परेशान है तो रोजाना एक गिलास पालक का जूस पिएं। इसके सेवन से आपके शरीर का रक्त बहाव तेजी से होने लगता है, जिससे चेहरे पर लालिमा आती है।

हेयर फॉल

हेयर फॉल का सामना ज्यादातर महिलाओं को करना पड़ता है। बालों के झड़ने से सुंदरता में कमी आने का खतरा भी बना रहता है। इससे बचने के लिए आप पालक का जूस पी सकती हैं।

आंखों को स्वस्थ बनाना

पालक ल्यूटिन और जियाजैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स होता है। ये पोषक तत्व बढ़ती उम्र में आंखों की रोशनी कम होने की संभावना को कम कर सकते हैं।

पेट का ख्याल

पेट के लिए पालक के जूस का सेवन किया जा सकता है। यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और आंतों को साफ करने में सहायक हो सकता है।

प्रेगनेंसी में पालक का जूस

गर्भावस्था के दौरान हर किसी को खाने की चीजों से संबंधित उलझन का सामना करना पड़ता है। इस दौरान डॉक्टर पौष्टिक फलों और सब्जियों के सेवन की सलाह देते हैं। उसमें पालक भी शामिल होता है।

एनर्जी

शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में भी पालक का जूस मददगार साबित हो सकता है। पालक में आयरन मौजूद होता है, जो शरीर को एनर्जी देने का काम करता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मुंह के छाले से कैसे पाएं आराम? जानें