लगभग पूरे उत्तर भारत में इस समय झमाझम बारिश हो रही हैं। आज हम आपको बताएंगे कि मानसून के सीजन में प्रेग्नेंट औरतों को कैसे अपना ख्याल रखना चाहिए।
9 महीने की प्रेग्नेंसी में महिलाओं को हर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के दौरान खानपान से लेकर चलने फिरने तक हर एक चीज बेहद संभाल कर करनी होती हैं।
बारिश का मौसम यूं तो तपती गर्मी से राहत दिलाने का काम करता है। लेकिन इस सीजन में कई प्रकार की गंभीर बीमारियां जैसे कि फ्लू, बुखार, इंफेक्शन आदि का खतरा भी काफी बढ़ जाता हैं।
मानसून के मौसम में नमी के चलते कई प्रकार के कीटाणु सक्रिय हो जाते हैं। जो मां और उसके पेट में पल रहें बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते है।
मानसून सीजन में गर्भवती महिलाओं में पेट से जुड़ी समस्या और डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं।
बारिश के मौसम में डॉक्टर से परामर्श के बाद अधिक से अधिक विटामिन-C युक्त फूड का सेवन करें। इस मौसम में हरी सब्जियों के सेवन को कम करें और सब्जियों को बनाने से पहले जरूर धो लें।
मानसून के मौसम में उबला हुआ पानी पीना चाहिए। साथ ही ताजे भोजन का सेवन भी करना चाहिए और साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए।
बारिश के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को गलती से भी बाहर के स्ट्रीट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता हैं।