चाय का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन इसके अलावा कई ड्रिंक्स हैं, जिनके सेवन से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।
हल्दी का दूध एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर के सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
शरीर को सहेतमंद और तरोताजा रखने के लिए नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाए रखने में मदद मिलती है।
शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी दूर करने के लिए रोजाना ताजे फलों का जूस पीना फायेदमंद हो सकता है।
अगर आपके शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर की कमी है, तो चिया सीड्स का पानी बेहतर विकल्प हो सकता है।
शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए रोजाना अदरक और शहद का काढ़ा बनाकर पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत मिल सकती है।
अगर आपको इन ड्रिंक्स का सेवन करने से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com