गर्मी में शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स


By Hemraj Yadav2023-03-25, 16:29 ISTnaidunia.com

छाछ पिएं

गर्मी के दिनों में पेट को ठंडा रखने के लिए रोजाना छाछ जरूर पिएं। इसके सेवन से हाजमा दुरुस्त रहता है। इससे बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

नींबू पानी

गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इससे बचाव के लिए नींबू पानी रोजाना पिएं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रहता है।

गुलकंद दूध

गर्मी के दिनों में अत्यधिक तापमान होने के चलते पित्त असंतुलित रहता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए गुलकंद दूध जरूर पिएं।

केले के तने का रस

अधिकांश लोग केले के तने के रस के बारे में नहीं जानते हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से शुगर भी कंट्रोल में रहती है।

गन्ने का जूस

गर्मी के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना गन्ने का जूस जरूर पिएं। इसके सेवन से कई बीमारियों में फायदा मिलता है। इससे शरीर में उर्जा का संचार होता है।

नारियल पानी

अगर आप यूरिन में जलन और पित्त की समस्या से परेशान हैं, तो नारियल पानी पिएं। इससे इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रहता है। साथ ही शरीर का तापमान ठंडा रहता है।

दही की लस्सी

गर्मी में दही का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। आप शरीर को ठंडा रखने के लिए दही की लस्सी पिएं। इसके सेवन से भी शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।

शाह रुख खान की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस किया धमाल