वजन को कम करने में आंवले का जूस फायदेमंद होता है। इस जूस को घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानते है कैसे बनता है आंवले का जूस?
आंवले का सेवन शरीर के लिए बेहद ही लाभकारी माना जाता है। इसका जूस वजन को कम करने के साथ ही सेहत को अन्य फायदे भी पहुंचाता हैं।
आंवला में विटामिन, फाइबर, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट, फास्फोरस, आयरन, कार्ब्स, ओमेगा 3, मैग्नीशियम और कैल्शियम पाया जाता हैं।
अगर आप हेल्दी तरीके से वजन को कम करना चाहते है, तो रोजाना आंवले का जूस पीना चाहिए। आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है, जो वजन को तेजी से कम करता है।
वजन कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म का ठीक रहना जरूरी है। अगर मेटाबॉलिज्म खराब होता है, तो वजन कम नहीं होता है। आंवला जूस पीने से मेटाबॉलिज्म ठीक होता है।
आंवले का जूस बनाने के लिए आंवले को धोकर उसमें के बीज निकल लें। अब पानी और आंवला मिक्सर में डालकर पीसे। स्वाद बढ़ाने के लिए काली मिर्च पाउडर डाल सकते है।
किसी भी जूस को सही समय पर ही पीने से फायदा मिलता है। वेट लॉस के लिए आंवले का जूस रोजाना खाली पेट पीना चाहिए।
वेट लॉस के लिए रोज 1 गिलास आंवले का जूस पिएं। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ