अक्सर आपने भी देखा होगा कि कुछ लोगों के नाखूनों पर सफेद धब्बे नजर आते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये धब्बे शरीर में चल रही गड़बड़ी का संकेत देते हैं।
बॉडी में मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और कैल्शियम की कमी के चलते नाखूनों पर धब्बे नजर आते हैं। इन तत्वों की कमी का असर ओवरऑल हेल्थ पर देखने को मिलता है।
आमतौर पर फंगल इन्फेक्शन की वजह से भी नाखूनों पर सफेद धब्बे नजर आने लगते हैं। ऐसा हाथों को हमेशा गीला रखने की वजह से भी होता है।
नेल पॉलिश या रिमूवर की वजह से भी नाखूनों में सफेद धब्बे पड़ जाते हैं। ऐसा एलर्जिक रिएक्शन के कारण होता है, जिसके चलते धब्बे नजर आने लगते हैं।
सफेद धब्बों को दूर करने के लिए घरेलू उपचार भी आप अपना सकते हैं।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि डाइट में पोषक तत्व न होने की वजह से नाखूनों पर सफेद धब्बे नजर आते हैं। इसके समाधान के तौर पर डाइट को हेल्दी बनाने की कोशिश करें।
नाखूनों को मजबूत बनाने का काम लहसुन करता है। इसके लिए लहसुन की कली को नियमित तौर पर अपने नाखूनों पर रगड़ें।
यहां दी गई जानकारी को सलाह के तौर पर न देखें। सभी की हेल्थ कंडीशन अलग होती है। इस वजह से एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
यहां हमने जाना कि नाखूनों पर नजर आने वाले सफेद धब्बे किस वजह से होते हैं। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ