गर्मियों में गर्म भोजन के कारण पेट में जलन, अपच, एसिडिटी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में दूध से बनाई गई इस चीज का सेवन करने पर पेट को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है।
इसे लंच में भोजन करने के दौरान सेवन करने से पाचन संबंधी कई समस्याएं और पेट को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है।
छाछ दही को मथकर तैयार की जाती है। यह स्वाद में खट्टी और स्वादिष्ट लगती है। साथ ही, इससे पेट में ठंडक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
गर्मियों के मौसम में कई बार पेट में होने वाली गर्मी से जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में छाछ का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
अक्सर इस मौसम में लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। ऐसे में छाछ का सेवन करने पर शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिल सकती है।
इसमें प्रोवायोटिक्स मौजूद होता है, जो आंतों के लिए फायदेमंद होता है। जिसके कारण पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
अगर आपको छाछ से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com