मोटापा शरीर और स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदायक होता है। अक्सर डॉक्टर भी शरीर को फिट और मोटापे से दूर रहने की सलाह देते हैं।
अक्सर लोगों को लगता है कि सेहत गलत खानपान से ही खराब होती है। लेकिन मोटापा बढ़ाने से भी कई बीमारियों के बढ़ने का खतरा रहता है।
मोटापा बढ़ने से ब्लड वैसेल्स पर असर पडता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है, जिसके कारण बीपी हाई की समस्या हो सकता है।
डायबिटीज गलत खानपान के कारण होती है। साथ ही, इसका एक कारण शरीर का मोटापा भी माना जाता है। मोटापा बढ़ने से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है।
मोटापे के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है, जिसके कारण हार्ट से जुड़ी समस्याएं बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है।
ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर समस्या मानी जाती है। खासकर, यह उन्हें होता है, जो मोटे होते हैं। स्ट्रोक जब होता है, जब ब्रेन में ठीक से ब्लड नहीं पहुंचता है।
मोटापे की वजह से स्लीप एपनिया की समस्या भी हो सकती है। मोटापे के कारण रात को ठीक से नींद नहीं आती, जो आगे चलकर बीमारी की वजह बनता है।
शरीर का बढ़ता मोटापा कम करने की कोशिश करनी चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ