गाय या भैंस से ज्यादा फायदेमंद क्यों होता है बकरी का दूध?


By Arbaaj13, Aug 2024 12:56 PMnaidunia.com

भारत में अधिकांश लोग गाय या फिर भैंस का दूध पीते हैं, लेकिन कम ही लोग बकरी का दूध पीते होंगे। क्या आपको पता है कि बकरी का दूध भैंस और गाय से भी ज्यादा फायदेमंद होता है।

बकरी का दूध

अगर गाय और भैंस के दूध से बकरी के दूध की तुलना करे, तो बकरी का दूध अधिक फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें गाय और भैंस के दूध से ज्यादा पोषक तत्व पाया जाता है।

समस्याओं में फायदेमंद

बकरी का दूध पीने से एक-दो नहीं बल्कि अनगित फायदे मिलते है। आइए जानते है कि इसका दूध किन समस्याओं में कारगर साबित होता है।

डेंगू की समस्या

बरसात के मौसम में कई लोग डेंगू के शिकार हो जाते है। इस समस्या से राहत पाने के लिए मरीज को बकरी का दूध पीना चाहिए।

पाचन रहता है दुरुस्त

गाय और भैंस की तुलना में पाचन के लिए बकरी का दूध अधिक फायदेमंद रहता है। इसका दूध पीने से पाचन की समस्याएं कम होती है।

जोड़ों के दर्द से राहत

जिन लोगों को गठिया की समस्या है उनके लिए बकरी का दूध रामबाण माना जाता है। दरअसल, दूध में एंटी- इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं।

खून की कमी पूरी

अगर नियमित रूप से बकरी का दूध पिएं, तो शरीर में खून की कमी पूरी हो सकती है, क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

बकरी का दूध गाय और भैंस से ज्यादा गुणकारी होता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दूध में मिलाएं 1 चीज कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल