कम पानी पीने से किडनी क्यों खराब होती है?


By Sahil05, May 2024 08:25 PMnaidunia.com

कम पानी पीना

बॉडी को हेल्दी रखने के लिए दिन में 2 लीटर पानी कम से कम पीना चाहिए। कम पानी पीने का बुरा असर ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है यह बात हम सभी जानते हैं।

बॉडी को होता है नुकसान

गर्मियों के दिनों में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। ऐसा न करने पर बॉडी में थकान और शरीर से संबंधित कई अन्य परेशानियां होने लगती हैं।

किडनी में हो जाता है स्टोन

बेहद कम लोग जानते हैं कि कम पानी पीने का बुरा असर किडनी के सेहत पर भी पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि शरीर में पानी की कमी होने पर किडनी में स्टोन भी हो सकता है।

किडनी सही से नहीं कर पाती काम

टॉक्सिन को निकालने के लिए किडनी को पानी की जरूरत पड़ती है। कम पानी पीने की वजह से किडनी का कार्य प्रभावित होता है।

गंदगी नहीं हो पाती साफ

सरल शब्दों में कहा जा सकता है कि शरीर से गंदगी बाहर निकालने में किडनी की अहम भूमिका होती है। हालांकि, पानी कम पीने की वजह से किडनी यह काम नहीं कर पाती है।

किडनी हो सकती है खराब

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगातार कम पानी पीने की वजह से किडनी हमेशा के लिए भी खराब हो सकती है। इस वजह से किडनी की हेल्थ का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी होता है।

गर्मियों में पिएं भरपूर पानी

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए गर्मियों में भरपूर मात्रा में पानी पिएं। ऐसा करने से किडनी की सेहत को काफी हद तक फायदा मिलता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है। इस पर भरोसा करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यहां हमने जाना कि कम पानी पीने से किडनी में स्टोन क्यों होता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में ये हाई प्रोटीन चीजें ज्यादा खाने से बिगड़ सकती है सेहत