चाय पीने का चस्का है आपको, जान लीजिए नुकसान


By Sahil21, Aug 2023 04:08 PMnaidunia.com

चाय पीने के नुकसान

सुबह-शाम लोग चाय की चुस्की लेना काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी चाय पीने का शौक रखते हैं, तो उसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

खाली पेट चाय

बताए गए एक्सपर्ट के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को खाली पेट चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। दिनभर में एक या दो कप ही चाय पीना चाहिए।

पाचन तंत्र कमजोर

खाली पेट चाय पीने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसके ज्यादा सेवन से आपके शरीर में एनीमिया का खतरा भी बढ़ सकता है।

नींद कम

चाय का अधिक सेवन करने से नींद की समस्या भी बढ़ जाती है। इससे आपकी मानसिक और शारीरक शक्ति भी कमजोर पड़ जाती है।

कैफीन

चाय में कैफीन पाया जाता है, जो मेलटोनोनी उत्पादन पर ब्रेक लगा सकता है। ऐसे में इसका सीधा प्रभाव नींद पर पड़ता है।

दिल से जुड़ी समस्या

ज्यादा चाय पीने से दिल से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। ऐसे में अधिक मात्रा में या खाली पेट चाय का सेवन करने से बचना चाहिए।

हार्ट बर्न

चाय में पाया जाने वाला कैफीन हार्ट बर्न जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। ज्यादा चाय का सेवन आपको इस तरह की समस्या को बुलावा दे सकता है।

हो जाएं सावधान

ऐसे में अगर आप भी चाय के शौकीन हैं या बन रहे हैं, तो आज ही इस आदत को सुधारें। ये आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कभी खाया है चुकंदर का पराठा? सेहत के लिए है गुणकारी