शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए आतों को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। ये 5 ड्रिंक्स त्वचा को साफ करने और आंतों को साफ करने में मददगार है।
पेट की सफाई करने के लिए अजवाइन का पानी पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे रोजाना पीने से शरीर फिट रहता है।
अगर आप रोजाना नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आंतों को साफ करने और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में सहायता मिल सकती है।
कई बार आंतों में समस्या होने के कारण पेट में जलन और एसिडिटी हो सकती है। ऐसे में सौंफ पानी को पीना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपके पेट में सूजन और भोजन पचाने में परेशानी हो रही है, तो ऐसे में त्रिफला चुर्ण का सेवन करें। यह आंतों को गहराई से साफ करने में मदद कर सकता है।
आंतों को डिटॉक्स करने और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए रोजाना सुबह के समय धनिया पानी का सेवन कर सकते हैं।
अगर आपको बताए गए किसी भी चीज के सेवन से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com