खाने पीने वाली चीजों में मिर्च डाली जाती है, ताकि स्वाद बढ़े। लेकिन ज्यादा मात्रा में मिर्च का सेवन करने से पेट में जलन हो सकती है।
अक्सर आपके साथ कई बार हुआ होगा कि मिर्च खाने के बाद पेट में जलन होने लगी। पेट में जलन होने के पीछे कई कारण होते हैं।
मिर्च खाने पर पेट में जलन कैप्साइसिन नामक कंपाउंड के कारण होता है। जो पेट की परत को उत्तेजित कर सकता है फिर जलन होती है।
मिर्च खाने से कैप्साइसिन नामक कंपाउंड पेट में एसिड के प्रोडक्शन को बढ़ने लगता है, जो पेट की परत में जलन पैदा करता है।
कैप्साइसिन नामक कंपाउंड के कारण पेट में दर्द रिसेप्टर्स को बांधता है, जो दिमाग को पेट में जलन होने का संकेत देता है।
जलन से बचाव के लिए खाने का अच्छी तरह स्वाद और धीरे-धीरे खाएं। ऐसा करने से आपके पेट को कैप्साइसिन के साथ तालमेल बिठाने का समय मिलेगा।
ज्यादा मसालेदार चीजों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में आप कम मसाले वाली चीजों का सेवन करें।
मिर्च खाने से पेट में जलन कैप्साइसिन के कारण होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ