दूध पोषक तत्व से भरपूर होता है। दूध पीने से सेहत दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही कई समस्याओं में दूध का सेवन कारगर साबित होता है।
सेहत के लिए दूध अच्छा होता है, लेकिन कुछ समस्याओं में ज्यादा दूध पीना नुकसानदायक हो सकता है। अधिक दूध पीना समस्याओं को बढ़ाता है।
अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो अधिक दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में दूध पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
अगर कोई कोलेस्ट्रॉल का मरीज अधिक मात्रा में दूध पीता है, तो कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से बढ़ सकता है।
अगर आप शरीर का वजन नहीं बढ़ाना चाहते है, तो अधिक मात्रा में दूध नहीं पीना चाहिए। दरअसल, दूध पीने से वजन बढ़ने लगता है।
दूध एक हैवी फूड माना जाता है। अगर आप अधिक दूध का सेवन करते है, तो पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है।
ज्यादा दूध पीना स्किन के लिए भी नुकसानदायक होता है। अधिक मात्रा में दूध पीने से स्किन पर पिंपल्स निकल सकते है।
अगर आप इन सभी समस्याओं से बचना चाहते है, तो दूध का सेवन रोजाना 1 गिलास से अधिक बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ