अगर आप ज्यादा चाय पीने के शौकीन हैं,तो इस आदत को तुरंत छोड़ दें, क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि ज्यादा चाय पीने से कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप ज्यादा चाय का सेवन करते हैं, तो इससे दांतों में पीलापन या पीली परत जमने की समस्या हो सकती है।
चाय में टैनिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो दांतों के ऊपरी परत जिसे इनामेल कहा जाता है, उसे कमजोर बना सकता है।
चाय में चीनी की मात्रा होती है, जिसके कारण ज्यादा चाय पीने से कैविटी की समस्या के शिकार हो सकते हैं।
ज्यादा चाय का सेवन करने से मुंह ड्राई हो सकता है। जिसके कारण सांसों से दुर्गंध आने की समस्या हो सकती है।
ज्यादा चाय का सेवन करने पर दांतों में ठंडा-गर्म लगने की शिकायत हो सकती है, क्योंकि बार-बार चाय पीने से दांत कमजोर हो जाते हैं।
अगर आपको चाय के सेवन से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com