बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए डॉक्टर भी भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। खैर, कुछ लोगों के लिए ज्यादा पानी का सेवन भी खतरनाक हो सकता है।
हार्ट पेशेंट के लिए ठंड किसी आफत से कम नहीं होती है। सर्दियों के दिनों में हार्ट अटैक के मामले में भी ज्यादा सामने आते हैं।
दिल के मरीजों के लिए सर्दियों में ज्यादा पानी पीना भी मुश्किल खड़ा कर सकता है। खासकर ठंडा पानी पीने वालों के लिए यह और खतरनाक होता है।
सर्दियों में कुछ लोग सुबह उठते ही 3-4 गिलास पानी पी लेते हैं। हालांकि, ऐसा करना हार्ट के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है।
हार्ट के मरीजों को सुबह उठते ही ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए। दरअसल, ठंड में नसें सिकुड़ जाती हैं और सख्त बन जाती है। नसों को गर्म रखने के लिए ब्लड का फ्लो भी बढ़ जाता है।
अगर आप ठंडा पानी पीते हैं तो नसें और ज्यादा सख्त हो जाती है। इसके चलते दिल को ब्लड सप्लाई करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस वजह से हार्ट अटैक का खतरा भी ज्यादा हो जाता है।
ठंड के दिन शुरू होते ही हार्ट के मरीजों को ठंडे पानी से दूरी बना लेनी चाहिए। सुबह उठते ही ज्यादा मात्रा में पानी पीने से भी बचना सही होता है।
अब सवाल खड़ा होता है कि हार्ट के मरीज ठंड में कैसा पानी पिएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसे लोगों को हल्का गर्म पानी पीना चाहिए।