मोटापा होने पर गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि गर्म पानी शरीर की चर्बी और वजन को कम करने से कारगार साबित होता है।
गर्म पानी पीने से मोटापा दूर हो सकता है, लेकिन पानी सही समय पर पीना चाहिए, तभी मोटापा धीरे-धीरे दूर सकता है।
गर्म पानी यानी गुनगुना पानी का सेवन करना चाहिए उबले हुए गर्म पानी न पिएं। गुनगुने पानी का सेवन दिन में कई बार अलग-अलग समय पर किया जा सकता है।
मोटापे से निजात पाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं। इस बात का ध्यान रखें कि पानी बासी मुंह ही पिएं।
दोपहर में लंच करने के बाद भी गुनगुना पानी पीना चाहिए। लंच करने के लगभग 30 मिनट बाद 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं।
मोटापा दूर करने के लिए रात को भी कम से कम 1 गिलास पानी पीना चाहिए। रात को सोने से 1 घंटे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं।