तांबे के बर्तन में पानी पीने के नियम, मिलेगा दोगुना फायदा


By Arbaaj23, Jun 2024 04:00 PMnaidunia.com

तांबे के बर्तन में पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। इस बात को सब जानते हैं, लेकिन क्या तांबे के बर्तन में पानी पीने वाले लोग छोटी-छोटी गलतियां कर देते है। आइए जानते हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीने के क्या-क्या नियम है।

तांबे का बर्तन

तांबा एक धातु है, जिसका में पानी रखकर पीना सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं माना जाता है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

खाली पेट पिएं पानी

तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह खाली पेट पीने की कोशिश करें, क्योंकि खाली पेट तांबे के बर्तन का पानी पीने से पेट दुरुस्त रहता है।

दिनभर पानी न रखें

अक्सर लोग तांबे के बर्तन में दिनभर पानी रखकर पीते है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक देर तक पानी रखकर पीने से शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ सकती है।

जमीन पर न रखें तांबे का बर्तन

अगर आप तांबे के बर्तन पानी रखकर पीते है, तो इस बात का ध्यान रखें कि तांबे का बर्तन जमीन पर न रखा हो। बर्तन को टेबल पर रखें।

नींबू रस मिलाकर न पिएं

गर्मियों में लोग नींबू पानी पीना पसंद करते है, लेकिन तांबे के बर्तन का पानी और नींबू रस मिलाकर नहीं पीना चाहिए। इस बर्तन के पानी में नींबू मिलाकर पीने से पेट की समस्या हो सकती है।

रोजाना बर्तन को खंगाले

बर्तन में गंदगी जम सकती है, इसलिए तांबे के बर्तन को रोजाना खंगाला लेना चाहिए। ऐसा करने से बर्तन साफ और पानी स्वच्छ रहता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घुटनों का दर्द दूर करने वाले फूड्स