घुटनों का दर्द दूर करने वाले फूड्स


By Arbaaj23, Jun 2024 02:42 PMnaidunia.com

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण घुटनों में दर्द होना अब आम समस्या बनती जा रही है, लेकिन घुटनों में दर्द होने के कारण चलना फिरना मुश्किल हो जाता है।

डाइट में शामिल करें फूड्स

शरीर को जब पोषक तत्व नहीं मिलता है, तो घुटने में दर्द होने लगता है। डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करके घुटनों के दर्द को दूर किया जा सकता है।

दूध पिएं

घुटनों में दर्द होने पर रोजाना 1 गिलास दूध का सेवन करना चाहिए, क्योंकि दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

नट्स खाएं

घुटनों का दर्द दूर करने के लिए रोजाना नट्स का सेवन करें। नट्स पोषक तत्व से प्रचुर होते है, जो दर्द को कम करते है।

फल खाएं

घुटने के दर्द को दूर करने में फलों का सेवन मददगार होता है। ऐसे में संतरा, स्ट्रॉबेरी और चेरी का सेवन करना चाहिए।

हल्दी और अदरक

घुटने के दर्द को दूर करने के लिए मसाले भी कारगर होते है। डाइट में हल्दी और अदरक को शामिल करें। हल्दी और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

पत्तेदार सब्जियां

घुटनों में दर्द होने पर पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नाभि में कौन सा तेल डालने से पेट की चर्बी कम होती है?