अगर आप 30 साल की उम्र में 25 की दिखना चाहते है, तो पानी पीने के कुछ नियमों को याद रखना चाहिए।
पानी केवल पीने के लिए नहीं बल्कि इसका असर शरीर पर सीधा पड़ता है। पानी पानी से शरीर से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
अगर आप पानी पीने के इन नियमों का पालन करेंगे, तो चेहरा सदैव खिला रहेगा। शरीर में पानी की मात्रा भरपूर होने पर चेहरा पर निखार बना रहता है।
सुबह उठते ही चाय न पिएं। सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से मोटापा नहीं बढ़ता है, इसलिए रोजाना गुनगुना पानी पिएं।
अक्सर लोग खाना खाने के तुरंत ही पानी पीते है, लेकिन ये गलत है। पानी को खाना खाने के कम से कम 30 मिनट बाद ही पिएं।
पानी को भूलकर भी एक साथ नहीं पीना चाहिए। पानी को घूट-घूटकर पीना चाहिए। ऐसा करने से पेट बेहतर रहता है।
लोगों को लगता है कि ठंडा पानी से प्यास भुजाता है, लेकिन ऐसा नहीं है ठंडा पानी सेहत के लिए खराब होता है।
ठंडा पानी पीना ही है, तो आप घड़े के पानी को पिएं। घटे का पानी शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है।