हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ऐसा ही एक तत्व है विटामिन-डी। शरीर के लिए यह बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से हड्डियों कमजोर होने लगती हैं और मांसपेशियों में दर्द, बालों का झड़ना, डिप्रेशन आदि समस्याएं होती हैं।
ऐसे में विटामिन-डी की पूर्ति के लिए डाइट में कुछ ड्रिंक्स को शामिल करना चाहिए। इनको पीने से विटामिन-डी की पूर्ति होती है।
गाय के दूध में विटामिन-डी पाया जाता है। ऐसे में इसकी पूर्ति के लिए रोजाना एक गिलास गाय का दूध पिएं, इससे शरीर में होने वाली बीमारियों से बचाव होता है।
गाजर में विटामिन-डी के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, इसके साथ ही आंखों के लिए भी यह बहुत लाभकारी होता है।
संतरे में भी विटामिन-सी और विटामिन-डी पाया जाता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है।
शरीर में विटामिन-डी की पूर्ति हेतु छाछ का सेवन करें। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और कई बीमारियों से बचाव होता है।
बादाम में भी विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से बचाव होता है।
विटामिन-डी की पूर्ति के लिए रोजाना थोड़ी देर धूप सेंके। लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com