कब्ज में आराम दिलाएंगे ये टेस्टी ड्रिंक्स


By Prakhar Pandey22, Jun 2023 12:36 PMnaidunia.com

लाइफस्टाइल

गर्मी के मौसम में कब्ज जैसी समस्या होना आम बात है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ड्रिंक्स के बारे में जिनके सेवन से आप कब्ज में राहत पा सकते है।

गर्मी

उत्तर भारत में जून के महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में लोगों को कई प्रकार की स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कब्ज भी गर्मी से होने वाली समस्याओं में शामिल है।

कब्ज

कब्ज की बीमारी व्यक्ति में फाइबर की कमी, शरीर में पानी की कमी समेत कई अन्य वजहों से हो सकती है। कब्ज होने पर पेट में गैस बनने की समस्या भी होने लगती है।

सौंफ का पानी

सौंफ आपके पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होती है। रात में एक गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ भिगोकर सुबह पीने से कब्ज में आराम मिलता है।

खीरे का पानी

खीरा गर्मियों के मौसम में आपको रिफ्रेश रखने के साथ-साथ आपको पेट संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। खीरे का 1 एक स्लाइस काटकर 2-3 घंटे पानी में रखकर उसे पी लें।

नींबू और पुदीना

पानी में नींबू का रस और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर एक फ्रेश ड्रिंक तैयार करे। पुदीना कब्ज से राहत दिलाने में काफी मददगार माना जाता है।

जीरा पानी

एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर उबाल लें। गुनगुना होने पर इसका सेवन करने से आपको कब्ज में राहत मिलेगी।

छाछ

छाछ को देसी ड्रिंक भी कहा जाता है। छाछ आपकी आंत को स्वस्थ बनाए रखने और कब्ज से राहत दिलाने का काम करती है। कब्ज की समस्या गंभीर होने पर डॉक्टर से अवश्य परामर्श कर लें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

प्रोटीन के लिए करें इन सस्ती वेजिटेरियन चीजों का सेवन