भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में लोगों आज कल कई समस्याओं से परेशान है। दिमाग की कमजोरी और भूलना भी उनमें से एक है। आइए जानते हैं दिमाग को तेज करने के लिए किन ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए।
दिमाग को एक्टिव रखने के लिए बढ़ती उम्र में डाइट का विशेष ध्यान रखते हैं। मेमोरी को तेज करने के लिए डाइट में ड्रिंक्स को भी शामिल करें।
तेज याददाश्त के लिए जरूरी हैं कि नियमित रूप से अगली स्लाइड में बताए गए जूस का सेवन करते रहें। इन हेल्दी ड्रिंक्स के सेवन से याददाश्त में सुधार संभव है।
चुकंदर का जूस सेहत और दिमाग दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके पीने से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। इसमें नाइट्रेट भी पाया जाता हैं जो हाई बीपी की समस्या को भी कंट्रोल करता है।
हल्दी की चाय भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी दूर होती है। यह मस्तिष्क की सूजन को कम करने में भी सहायक होती है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी के सेवन से भी मेंटल हेल्थ बेहतर होती है। इसके सेवन से आप रिलैक्स महसूस करेंगे।
ग्रीन जूस को आप एनर्जी ड्रिंक के रूप में पीया जा सकता है। यह आपको रिफ्रेश रखने में मदद करेगा। मेमोरी शार्प करने के लिए आप पालक का जूस, सैलरी का जूस आदि शामिल कर सकते हैं।
मेमोरी बूस्ट करने के लिए बेरी जूस का सेवन करना चाहिए। इसमें मिलने वाला एंथोसायनिन याददाश्त बढ़ाने का काम करता है।