नहाने के बाद त्वचा की नमी कम हो जाती है। ऐसे में एक प्राकृतिक माइश्चराइजर से त्वचा अच्छी की तरह से मालिश करने से लाभ मिलता है।
नहाते समय साबुन या फेशवाश का प्रयोग कम से कम करने की कोशिश करें। इनमें केमिकल होते हैं, जो त्वचा की ड्राइनेस को बढ़ाते हैं।
यह गलत धारणा है कि सनस्क्रीन सिर्फ धूप से बचने के लिए लगाना चाहिए। यह ठंडी हवा के कारण त्वचा को होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
नारियल, सरसों और बादाम तेल से मालिश करना भी त्वचा के लिए अच्छा होता है। ये त्वचा में जल्दी अवशोषित हो कर कोशिकाओं को पोषण प्रदान करते हैं।
मलाई एक बेहतरीन प्राकृतिक माइश्चराइजर है। स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बजाय त्वचा पर मलाई लगाकर भी त्वचा को माइश्चराइज किया जा सकता है।