सर्दियों का मौसम सेहत के लिए बेहद खास होता है। इस मौसम जहां सेहत बिगड़ने का खतरा भी ज्यादा रहता है, वहीं सेहतमंद रहने के लिए भी कई खाद्य सामग्री उपलब्ध रहती है।
सर्दियों में यदि आप खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। डायटिशियन मीना कोरी यहां खजूर के फायदों के बारे में बता रही है।
सर्दियों में शरीर का तापमान संतुलित रखने में खजूर मदद करता है। खजूर शरीर को गर्म रखता है। रोज रात को सोते समय दूध के साथ 2 खजूर लेना फायदेमंद होता है।
सर्दियों में शरीर की इम्युनिटी कमजोर होती है। खजूर में मौजूद कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनोइड और फेनोलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
सर्दियों में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं होती है। खजूर में भरपूर फाइबर होता है, जो कब्ज से राहत दिलाता है। मल त्याग में परेशानी नहीं होती है।
खजूर फ्रुक्टोज और ग्लूकोज से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से शरीर ऊर्जावान बना रहता है। खजूर विटामिन-K और विटामिन-B6 से भरपूर होता है।