आंखों का धुंधलापन झट से होगा दूर, खाएं ये सब्जियां


By Sahil11, Jan 2024 01:00 PMnaidunia.com

आंखों का धुंधलापन

नजर कमजोर होने की वजह से आंखों के सामने धुंधलापन आ जाता है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। इनमें सबसे अहम स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना होता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाएं

यदि आपकी नजर कमजोर हो गई है तो कुछ आदतों को बदल लें। इसके अलावा, डाइट में कुछ चीजों को भी आपको शामिल करना होगा।

पोषक तत्व है जरूरी

आंखों की सेहत के लिए पोषक तत्व बेहद जरूरी है। विटामिन ए, सी और ई से रिच फूड्स का सेवन करने से रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है।

ये सब्जियां बेहद फायदेमंद

आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप कुछ सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर ये सब्जियां सेहत के लिए भी लाभकारी है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

पोषक तत्वों से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर खाएं। आंखों को हेल्दी और रोशनी बढ़ाने का काम ये सब्जियां करती हैं।

गाजर

गाजर का सेवन करना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। यदि आप नियमित इसका सेवन करते हैं तो कहा जा सकता है कि आपका चश्मा भी उतर सकता है।

गोभी खाएं

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गोभी को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें ज्यादातर जरूरी तत्व होते हैं, जो नजर तेज करने में भी मददगार है।

ब्रोकली

ब्रोकली को उबालकर या सब्जी बनाकर आप खा सकते हैं। इस तरीके से ब्रोकली का सेवन करना आंखों की हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बुढ़ापे भी जवां रहेगा दिमाग, बस करें ये 5 एक्सरसाइज