खानपान की गलत आदतों और अनियमित दिनचर्या के कारण आजकल अधिकांश लोगों का कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ा होता है, जो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।
हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्रॉल होते हैं। LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा भी कई कारण जिम्मेदार होते हैं।
तंबाकू का सेवन करने से भी हार्ट अटैक का जोखिम हो जाता है। पुरुष तंबाकू का सेवन ज्यादा करते हैं, जिससे उनकी धमनियां ज्यादा संकुचित हो जाती है।
यदि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लगातार बनी रहती है तो धमनियों को नुकसान होता है। हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
पुरुषों में ब्लड शुगर के बढ़ने से इंसुलिन बनने की क्षमता प्रभावित होती है। डायबिटीज के कारण भी हार्ट अटैक के अलावा अन्य हृदय संबंधी रोग हो सकते हैं।
अनियमित दिनचर्या के कारण यदि मोटापा होता है तो पुरुषों में कोलेस्ट्रॉल की बढ़ने लगता है, जिससे हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती है।