सेहतमंद रहने के लिए प्रोटीन वाली चीजें खाने की सलाह एक्सपर्ट्स देते हैं, लेकिन हाई प्रोटीन चीजों का ज्यादा सेवन करना भी शरीर के लिए सही नहीं होता है।
हाई प्रोटीन फूड्स डाइट में शामिल करने का फायदा सेहत को जरूर मिलता है। बॉडी को स्वस्थ रखने से लेकर नई कोशिकाओं को बनाने में प्रोटीन की जरूरत पड़ती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मियों में हाई प्रोटीन फूड्स का ज्यादा सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इतना ही नहीं, बॉडी डिहाइड्रेट भी हो सकती है।
गर्मियों में अंडा, चिकन, मछली,बादाम, मसूर की दाल, पीनट बटर जैसी हाई प्रोटीन चीजों को खाने से बचना चाहिए। सवाल खड़ा होता है कि ऐसा करने की जरूरत क्यों होती है।
गर्मी के मौसम में शरीर को पानी की बहुत जरूरत पड़ती है। प्रोटीन नाइट्रोजन से बने होते हैं और इस वजह से इन्हें पचाने में शरीर को खूब सारा पानी चाहिए होता है।
गर्मियों में हाई प्रोटीन चीजें ज्यादा खाने की वजह से तेज गर्मी के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है। डिहाइड्रेशन की वजह से ओवरऑल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
शरीर में पानी की कमी होने पर आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इस वजह से एक्सपर्ट्स गर्मियों में हाई प्रोटीन चीजों को कम खाने की सलाह देते हैं।
यदि गर्मियों में हाई प्रोटीन चीजों का ज्यादा सेवन किया जाता है तो पेट में गैस और अपच की परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
हाई प्रोटीन चीजों को गर्मियों में खाने से बचना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ