डंकी और सालार एक दिन के गैप में रिलीज हुई दो फिल्में है। आइए जानते है बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा है दोनों फिल्मों का कलेक्शन?
डंकी और सालार के आसपास रिलीज होने के फैसल को लोग क्लैश ऑफ द ईयर भी बता रहे थे। डंकी 21 दिसंबर 2023 को, तो वहीं सालार 22 दिसंबर 2023 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी।
डंकी एक इमोशनल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो एक सोशल मैसेज को आम जनता तक पहुंचाने का काम करती है। इस फिल्म में एसआरके लीड रोल में है।
22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सालार एक एपिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। मूवी में प्रभास जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस में नजर आते हैं।
डंकी जहां एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, वहीं सालार एक एडल्ट सर्टिफिकेट फिल्म है। हाल के समय में लोग एक्शन फिल्में देखना ज्यादा पसंद करते है। एक्शन के मामले में सालार डंकी से कई कदम आगे है।
बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में सालार पूरे भारत में 280 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस कमाई का एक बड़ा हिस्सा (करीब 200 करोड़) तेलुगु बेल्ट से आया है।
डंकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में सालार से कई गुना पीछे है। अपनी रिलीज डेट से लेकर पिछले 7 दिनों में डंकी 140 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। डंकी बॉक्स ऑफिस पर एक डिसेंट कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है।
सालार जहां साउथ बेल्ट में अच्छी कमाई कर रही है, वहीं डंकी को हिंदी भाषी क्षेत्रों में काफी पसंद किया जा रहा है। अगर हिंदी पट्टी में सालार के सामने डंकी न होती, तो सालार हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी तहलका मचा देती।